Vol. 17, Issue 1 & 2
Join with usResearch JournalPublish your ResearchResearch Database
Free Website Counter
Vol. 17, Issue 1 & 2

Vol.17, Issue 1 & 2

SHODH SANCHAYAN

Vol.17, Issue.1 & 2, 15 Jul, 2026

ISSN  2249 – 9180 (Online)

Bilingual (Hindi & English)
Half Yearly

Print & Online

Dedicated to interdisciplinary Research of Humanities & Social Science

An Open Access INTERNATIONALLY INDEXED PEER REVIEWED REFEREED RESEARCH JOURNAL and a complete Periodical dedicated to Humanities & Social Science Research.

मानविकी एवं समाज विज्ञान के मौलिक एवं अंतरानुशासनात्मक शोध पर  केन्द्रित (हिंदी और अंग्रेजी)

If you don't have Walkman Chanakya on your computer, you will see junk characters, wherever article Text would be in Hindi. For downloading Hindi Fonts, you may please click on

http://www.shodh.net/media/hindifont.zip

Save the fonts files CHANAKBI.PFB, CHANAKBI.PFM, CHANAKBX.PFB, CHANAKBX.PFM, CHANAKIX.PFB, CHANAKIX.PFM, CHANAKYA.PFB, CHANAKYA.PFM, CHANAKYB.PFB, CHANAKYB.PFM, CHANAKYI.PFB andCHANAKYI.PFM into c:\windows\fonts directory.

Once the font is added to your system, you can see the text in Hindi using any browser like Netscape (ver 3 and above), Internet explorer etc.

(हिन्दी शोध आलेखों को पढ़ने के लिए इस वेब ठिकाने के Quick Links मेनू से हिन्दी फॉण्ट डाउनलोड करें और उसे अनजिप (unzip) कर अपने कंप्यूटर के कण्ट्रोल पैनल के फॉण्ट फोल्डर में चस्पा (Paste) करें.)

Index/अनुक्रम

Download Pdf of Print copy

 

प्राचीन भारत में आयुर्वेद, गणित, ज्योतिष, नक्षत्र एवं खगोल विज्ञान, दर्शन आदि का पूर्ण विकास रहा है। औपनिवेशिक कालखण्ड में भारतीय ज्ञान परंपरा की धारा कई कारणों से क्षीण हो गयी और यह मान लिया गया कि भारत में शोध की अपनी परंपरा नहीं रही है। प्रस्तुत शोध प्राकल्पना में भारतीय शोध प्रणाली की विशिष्टताओं को रेखांकित करने का प्रयत्न है

Traditional Ecological Knowledge (TEK) encompasses place-based, cumulative bodies of knowledge, practices, and beliefs developed by Indigenous and local communities through long-term interactions with their environments. As climate change intensifies, TEK has emerged as a critical complement to scientific knowledge for adaptation planning, early warning, ecosystem stewardship, and community resilience. This paper synthesizes theoretical and empirical literature on integrating TEK into climate change adaptation, examines methodological approaches for ethical co-production, and analyse case studies that illustrate both successful integration and key barriers (e.g., power imbalances, misappropriation, legal gaps). Using a qualitative meta-synthesis of peer-reviewed studies, reports, and policy documents, this study identifies pathways for institutional recognition, community-led adaptation, co-management, and legal protection of Indigenous knowledge. Findings indicate that meaningful integration improves adaptation outcomes by enhancing local relevance, increasing uptake, and strengthening ecosystem-based strategies, while also requiring robust ethical frameworks—free, prior, and informed consent (FPIC); intellectual property protections; benefit-sharing; and capacity building. The paper concludes with actionable recommendations for policymakers, researchers, and practitioners to support equitable, culturally appropriate integration of TEK into climate governance.

धरती पर मानव का अस्तित्व अब तक के ज्ञात स्त्रोतों से लगभग दस लाख वर्ष पुराना है। अपने लम्बे कालखण्ड में मनुष्य ने क्रमिक विकास के अनेक युग निर्मित किये और युग-दर-युग विकास के नए कीर्तिमान बनाता गया। लगभग दस हजार साल पहले नवपाषाण युग की शुरुआत हुई। यह युग मानव सभ्यता के विकास की आधरशिला के रूप में स्थापित है। सूक्ष्म और सुन्दर पाषाणोपकरण इस युग की विशेषता थी। कृषि की खोज एवं उसका प्रारम्भ तथा गाँवों की स्थापना ने इस युग के मानव को अन्य प्राणियों से अलग बनाया तथापि इस युग में कुछ अंक संकेत अथवा भाव संकेत के अलावा लेखन कला का कोई पुरातात्त्विक प्रमाण प्राप्त नहीं होता।

भारत की ज्ञान-परम्परा को निर्मल, निश्छल, पावन सलिला के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें आर्ष ग्रंथों यथा वेद-वेदांग में वर्णित ऋषियों-मुनियों की आध्यात्मिक अनुभूतियों, आस्थाओं, जीवन मूल्यों, आदर्शों, दार्शनिक मान्यताओं, ज्ञान-विज्ञान पर आधारित मीमांसाओं, सनातन संस्कृति-सभ्यता के महत्त्वपूर्ण संस्कारों, जीवन-पद्धतियों, कर्म, शक्ति-सामर्थ्य की जीवन्त भावनाओं के साथ-साथ उनकी चेतनाओं का समाहार हुआ है। भारतीय ज्ञान की यह विस्तृत बहुआयामी विचारधारा किसी एक तत्त्व को ही लेकर प्रवाहित नहीं होती बल्कि इसने अपने अंदर भारत के समस्त भूभाग में समाहित ज्ञान की अजस्त्र धारा को अंतर्भूत किया है। वैदिक काल में उत्पन्न भारतीय ज्ञान-परंपरा को सम्पूर्ण विश्व की प्राचीनतम परंपराओं में से एक माना जाता है। ज्ञान-विज्ञान, कला-साहित्य, धर्म-अध्यात्म आदि अनेक शाऽाओं में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली यह ज्ञान-परम्परा समय के साथ समस्त मानवता के लिए ज्ञान का असीमित स्त्रेत बनती गई क्योंकि इसमें निरंतर सुधार, परिशोधन, परिमार्जन-परिष्करण और ज्ञान का बहुआयामी विस्तार होता रहा है। वैदिक ऋचाओं के समान ही भारतीय ज्ञान-परम्परा देदीप्यमान है क्योंकि इसमें ज्ञान की ज्योति अपने स्थान पर तो प्रकाशित होती ही है साथ-ही-साथ दूसरी किसी अन्य ज्ञान-परम्परा से सम्पृक्त होकर यह द्विगुणित हो जाती है। इस शोधपत्र में हमारा अभीष्ट भारतीय ज्ञान-परम्परा में सम्मिलित इसी हिन्दी साहित्यिक धारा के महत्त्व का अध्ययन-अनुशीलन करना है।

भारत का ज्ञान-सरणि इतिहास अत्यंत समृद्ध, विधिसम्मत और वैज्ञानिक है। उच्च शिक्षा में स्वदेशी ज्ञानधारा का पुनर्स्थापन वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। वैश्वीकरण, तकनीकी क्रांति और प्रतिस्पर्धी शिक्षा के मध्य भारतीय शिक्षा जगत तेजी से पश्चिमी प्रतिमानों की ओर उन्मुख हुआ,जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय ज्ञान, सांस्कृतिक दर्शन, भाषाई संपदा एवं पारंपरिक विज्ञान उपेक्षित हो गए। इस शोध-पत्र का उद्देश्य स्वदेशी ज्ञान परंपरा के पुनर्जागरण की आवश्यकता, स्वरूप एवं उच्च शिक्षा में उसके नवाचारमूलक अनुप्रयोगों का विश्लेषण करना है। शोध-पत्र में भारतीय ज्ञान प्रणाली,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, पारंपरिक विज्ञान, नवाचार, कौशल, उद्यमिता एवं पाठ्यक्रम-सुधार के संदर्भ में विस्तृत विवेचन प्रस्तुत किया गया है। निष्कर्षतः यह स्पष्ट होता है कि स्वदेशी ज्ञान न केवल भारत की सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि भविष्य के ज्ञान-आधारित समाज और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की आधारशिला भी है।

The Indian Knowledge System provides a comprehensive framework for sustainable development by blending traditional wisdom such as Yoga, Ayurveda, and Vastu with contemporary requirements. It emphasizes ecological balance, selfreliance, overall well-being, and collective welfare, while supporting the objectives of the Sustainable Development Goals (SDGs). Practices such as organic farming, water conservation, traditional medicine (AYUSH), and encouragement of local economies contribute to resilience and culturally grounded solutions for challenges related to poverty, public health, and environmental sustainability. This paper examines the historical foundations of sustainable practices in ancient India, with a focus on areas including agriculture, resource management, climate responsibility, and human wellbeing.

प्राचीन भारतीय परम्परा में भूमि पर व्यक्तिगत स्वामित्व की प्रथा थी। भूमि पर व्यक्तिगत स्वामित्व का अधिकार वंशानुगत था, जो भूमि को कृषि योग्य बनाता था भूमि पर मालिकाना हक उसी का माना जाता था। मुस्लिम शासकों द्वारा भी भूमि व्यवस्था में कोई मूलभूत परिवर्तन नहीं किया गया। प्राक् ब्रिटिश भारत में जमींदार वास्तव में राजाओं के नियुक्त किए हुए मालगुजार किसान या हाकिम होते थे। ब्रिटिश काल में स्थायी बंदोबस्त के जरिए भारत में ब्रिटिशकालीन जमींदारों का सृजन हुआ। जमींदार भूमि के स्वामी हो गए, उन्हें भूमि में स्वामित्व और दखीलकारी अधिकार प्राप्त हो गए। इस व्यवस्था के अन्तर्गत काश्तकार अपने भूमि संबंधी अधिकारों के लिए पूर्णतः जमींदारों पर निर्भर थे, जिसने एक शोषणकारी अर्थतंत्र को जन्म दिया। प्राचीन भारतीय कृषि व्यवस्था के अंतर्गत भूमि का मालिक वहीं होता था, जो उस पर कृषि करता था। लम्बे कालखंड में हम देखते हैं कि जब तक भारतीय कृषि अपने परंपरागत प्राचीन आधारों पर संचालित होती रही तब तक कृषि करने वाले कृषक और शासक वर्ग के मध्य किसी प्रकार का संघर्ष नहीं दिखाई देता। कृषि, कृषक एवं राज्य के पवित्र संबंध को ब्रिटिश सरकार ने न केवल समाप्त किया बल्कि आधुनिकीकरण के नाम पर नए-नए कानून लागू किये, जिनका प्रमुख उद्देश्य अधिकाधिक भू-राजस्व की वसूली था। जिसने व्यापक स्तर पर कृषक असंतोष को जन्म दिया परिणाम यह हुआ कि जिस समय स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था उसी समय किसान इस शोषणकारी व्यवस्था से निजात पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व की सर्वाधिक प्राचीन एवं अविच्छिन्न बौद्धिक विरासतों में से एक है । यह परंपरा मात्र सूचनाओं का संग्रह नहीं अपितु जीवन दर्शन का समन्वित स्वरूप है, जो भौतिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान के समन्वय पर बल देती है। भारतीय ज्ञान के स्रोतों में वेदों से लेकर आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान तक का विशाल साहित्य सम्मिलित है, जो निरंतर गतिशील एवं विकासशील प्रकृति का द्योतक है। भारतीय सभ्यता ने सदैव ही ज्ञान-साधना को मानव जीवन का उच्चतम लक्ष्य माना है, जिसके कारण यहाँ विज्ञान, गणित, खगोल, चिकित्सा, आयुर्वेद और दर्शन जैसे अनेक क्षेत्रें में अद्वितीय योगदान सम्भव हुआ। यह लेख वैदिक काल से आधुनिक काल तक भारतीय ज्ञान परंपरा के ऐतिहासिक विकास का सर्वांगीण विवेचन प्रस्तुत करेगा।

Sustainable development has become a central global priority, especially for agrarian economies like India, where agriculture remains the primary source of livelihood for millions. Sustainable development requires a balanced integration of ecological integrity, economic viability, and social well-being. Historically, Indian agriculture has embodied this balance through diverse indigenous practices such as mixed cropping, organic manuring, cattle-based farming, traditional seed preservation, and community-managed water systems. These practices not only ensured food security for centuries but also maintained soil fertility, biodiversity, and ecological stability. However, the Green Revolution, despite its crucial role in achieving national food self-sufficiency, introduced long-term environmental externalities, including soil degradation, groundwater depletion, chemical contamination, and a decline in agrobiodiversity. This study critically evaluates the evolution of Indian agriculture from traditional systems to organic farming and further towards permaculture, analysing their ecological robustness, economic feasibility, and long-term sustainability.

Using descriptive, analytical, and comparative methods, the study synthesises insights from classical Indian agricultural traditions, modern ecological science, and contemporary case studies from organic and permaculture systems. The findings reveal that traditional Indian agriculture provides a strong foundation for sustainability, while organic farming enhances ecological health but may not fully address system-wide resilience. Permaculture, by emphasising closed-loop nutrient cycles, diversified ecosystems, water harvesting, and reduced external inputs, offers a transformative pathway for regenerating degraded landscapes and strengthening climate resilience.

The study concludes that India’s sustainable agricultural future lies in integrating indigenous agroecological wisdom with modern scientific frameworks. Strengthening policy support, farmer capacity-building, and community participation is essential for scaling regenerative farming models and securing a sustainable agricultural future for India.

भारतीय ज्ञान-परम्परा विश्व की प्राचीनतम और सर्वाधिक निरंतर ज्ञान परम्पराओं में से एक है। इस परम्परा की विशिष्टता यह है कि इसमें नारी को केवल सृजन तक सीमित न रखकर ज्ञान का भी मूल स्रोत माना गया है। यह शोध-पत्र वैदिक ऋचाओं की दृष्टा ऋषिकाओं से लेकर, उपनिषदों की दार्शनिक विदुषियों, मध्यकालीन कवियित्रियों और आधुनिक भारत की अंतरिक्ष वैज्ञानिकों तक की एक सुदीर्घ और गौरवशाली यात्र का दस्तावेजीकरण है।

प्रस्तुत शोध में कालानुक्रमिक पद्धति का प्रयोग करते हुए यह सिद्ध करने का प्रयास किया गया है कि भारत में नारी-शिक्षा कभी भी पूर्णतः लुप्त नहीं हुई,अपितु सामाजिक और राजनैतिक परिस्थितियों के अनुसार उसका स्वरूप बदलता रहा। वैदिक काल में जहाँ गार्गी और मैत्रेयी ने ब्रह्मविद्या पर विमर्श किया, वहीं मध्यकाल में मीरा और अक्का महादेवी ने लोकभाषा में ज्ञान की गंगा बहाई। आधुनिक युग में यही चेतना आनंदीबाई जोशी से होते हुए टेसी थॉमस और रितु करिधल तक विज्ञान और तकनीक के रूप में पल्लवित हुई है। यह शोध-पत्र इस भ्रांति का भी निवारण करता है कि भारतीय विज्ञान और दर्शन केवल पुरुषों का क्षेत्र था, और यह स्थापित करता है कि नारी-शक्ति भारतीय ज्ञान-परम्परा की रीढ़ रही है।

यह शोध-पत्र कौटिल्य के अर्थशास्त्र में निहित प्राचीन भारतीय आर्थिक चिंतन की गहन पड़ताल करता है और इसकी समकालीन भारतीय आर्थिक नीतियों में प्रासंगिकता का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। कौटिल्य का अर्थशास्त्र, जिसे अक्सर केवल राजनीति और राज्य-प्रबंधन का ग्रंथ माना जाता है, वास्तव में कराधान, लोक वित्त, व्यापार नियमन और कल्याणकारी राज्य जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक सिद्धांतों का एक विस्तृत संग्रह है (Agarwal & Whalley 2015)। यह अध्ययन भारतीय आर्थिक विचारधारा के ऐतिहासिक विकास का एक कालक्रमानुसार अवलोकन करता है, जिसमें वैदिक काल के धर्म-आधारित विचारों से लेकर मौर्यकालीन केंद्रीकृत अर्थव्यवस्था, मध्यकालीन राजस्व प्रणालियों,आधुनिक अर्थव्यवस्था तक की यात्र शामिल है (Ahluwalia 2002)। विशेष रूप से, यह शोध 1991 के आर्थिक सुधारों के बाद भारत के मुक्त बाजार की ओर संक्रमण और वर्तमान की ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसी पहलों के संदर्भ में कौटिल्य के सिद्धांतों की प्रासंगिकता को स्थापित करता है (Desai Organisation for Economic & Development- Development)। गुणात्मक और ऐतिहासिक विश्लेषण पर आधारित यह शोध, अकादमिक साहित्य समीक्षाओं का उपयोग करते हुए, यह निष्कर्ष निकालता है कि कौटिल्य के सुशासन, न्यायसंगत कराधान और राज्य-प्रायोजित कल्याण के सिद्धांत आधुनिक भारत के नीति निर्माताओं के लिए एक मूल्यवान सैद्धांतिक आधार प्रदान करते हैं (Boesche 2003) । यह शोध प्राचीन ज्ञान और आधुनिक अर्थनीति के बीच एक महत्वपूर्ण सैद्धांतिक सेतु का निर्माण करता है, जो भविष्य की समावेशी और सतत आर्थिक विकास की दिशा में मार्गदर्शन कर सकता है।

Value education is increasingly recognized as a core component in shaping responsible, empathetic, and morally conscious individuals. In a world faced with ethical degradation, emotional instability, and declining human sensitivity, the importance of inculcating universal values has become more significant than ever. The National Education Policy (NEP) 2020 of India recognizes the significance of integrating indigenous knowledge into mainstream education, promoting culturally responsive learning and character development. Ancient Indian scriptures, especially the Ramayana, offer timeless lessons of virtue, duty, respect, sacrifice, emotional balance, social responsibility, and righteous conduct. This research paper explores value education with special reference to the Ramayana, examines core value systems presented within the epic, and evaluates its relevance for contemporary society, education, and interpersonal relationships. Further, it highlights how these values can be integrated into modern pedagogy for holistic personality development. The research highlights opportunities for developing a holistic value education framework incorporating Indic Knowledge Systems to enhance life skills, moral reasoning, and cultural awareness among students. The study concludes that the Ramayana remains not merely a historical or philosophical text but a living guide to ethical living in the 21st century. Future directions include expanding this analysis across various Indian state boards, including CBSE, and experimenting with diverse pedagogies and quantitative methodologies to evaluate the impact of IKS-based curricula.

प्राचीन भारतीय गुरुकुल प्रणाली एक महत्वपूर्ण अंग था, जिसका उद्देश्य केवल पौधो का पालन-पोषण नही है बल्कि प्रकृति के साथ तालमेल, जीवन का निर्माण था। गुरुकुलों में बागवानी को “प्रकृति संपोषण ” के रूप मे पढ़ाया जाता था, विद्यार्थी पौधों की बनावट, मिट्टी की गुणवत्ता, जल संचय, औषधीय पौधों, फल-फूल उत्पादन और पर्यावरणीय संतुलन का ज्ञान प्राप्त करना होता था, एक शिष्य को सिखाते थे कि पौधे जीवित अंश है और उनकी देख-भाल मनुष्य के जीवन में एक महत्वपूर्ण घटक हैं, औषधीय पौधे का उपयोग जैविक खाद का निर्माण, जल संचयन तकनीक, और प्राकृतिक खेती जैसे सिद्धांत गुरुकुल प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ थे।

आज की आधुनिक बागवानी शिक्षा में जहाँ वैज्ञानिक तकनीक, उन्नत किस्में, ग्रीनहाउस और फर्टिगेशन जैसी विधियां शामिल हैं, वहीं गुरुकुल परंपरा पर्यावरण संतुलन, प्रकृति अनुकूल खेती, जैविक उत्पादन और सतत् कृषि के सिद्धांत प्रदान कराती है मेरा उद्देश्य है कि बागवानी शिक्षा में गुरुकल आधारित दृष्टिकोण न केवल ऐतिहासिक महत्व रखता है बल्कि आज के समय में टिकाऊ खेती के लिए उपयोगी सिद्ध होता है। यह द्रष्टि कोण विद्यार्थियों को पर्यावरण संवेदी, तकनीक - संवेदी  और प्रकृति के अनुरुप बागवानी की ओर खीचती हैं।

भारतीय ज्ञान परंपरा और न्याय के संदर्भ में मीमांसा दर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ज्ञान परम्परा और न्याय के उन्नति का मार्ग, कर्तव्य के प्रति संरचित दृष्टिकोण और वैदिक नियम के माध्यम से मानवीय मानदंडों को बनाए रखने की चिंतन मीमांसा दर्शन के समग्र आयामों में निहित है। मीमांसा दर्शन में न्याय की नींव के रूप में धर्म को स्वीकार किया गया है। धर्म, जिसका अर्थ है कर्तव्य, नैतिकता, सेवा और शांति अर्थात् मीमांसा दर्शन के अनुसार कौशल-युक्त धर्म का आत्मसात ही न्याय का वास्तविक स्वरूप है।

मीमांसा दर्शन में ज्ञान और न्याय का परस्पर संबंध है। मीमांसा दर्शन के अनुसार कौशलयुक्त ज्ञान के आधार पर कौशलपूर्ण कर्म करना ही न्याय का वास्तविक गुण है। ज्ञान और कर्म के मौलिक तत्व को अपने-अपने आचरण में आत्मसात करने से केवल व्यक्तिगत उन्नति का मार्ग प्रशस्त नहीं होता है, बल्कि इससे समग्र समाज, वैश्विक नैतिक न्यायपूर्ण व्यवस्था व कानून और भारतीय ज्ञान परम्परा व संस्कृति के उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। लोकमत/लोक-कथाओं के अनुसार मीमांसा दर्शन मुख्य रूप से केवल अनुष्ठान से संबंधित है, लेकिन मीमांसा दर्शन के आचार्य व अन्य विद्वान रचित ग्रंथों की व्याख्या से यह ज्ञात होता है कि मीमांसा दर्शन जैव-विविधता व प्रौद्योगिकी, भारतीय ज्ञान परम्परा और न्यायिक प्रक्रिया आदि के मार्ग को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सकारात्मक  प्रभावित और उन्नत करता है।

Elections in India are not just formal procedures for selecting representatives but serve as vital tools of governance and development that reflect the state's ethical duties. The district administration plays a key role in this, implementing the directives of the Election Commission of India to ensure elections are conducted freely, fairly, and inclusively. The district officials coordinate and manage the entire electoral process at the grassroots level, thereby sustaining democratic integrity and promoting public trust in the system and ensure adherence to election rules, smooth polling operations, and inclusive voter participation. This paper explores electoral governance through the lens of district administration, emphasizing principles from the Indian Knowledge System like Rajadharma (duty-bound neutrality), Nyya (justice and fairness), Sabha samiti (traditions of collective participation), and Sarvodaya/Antyodaya (universal welfare with a focus on the marginalized). By linking these timeless principles to modern election practices, the study demonstrates how cultural and philosophical values can enhance the governance of a nation.

Building on administrative traditions from the Mauryan and Gupta periods, colonial reforms, and modern constitutional laws, this paper explores the evolution of India's governance model while preserving its traditional values. It examines the district administration's roles such as enforcing the Model Code of Conduct, managing election logistics, promoting voter education, and ensuring accessibility for marginalized communities through the lens of IKS principles. By linking the practical duties of administration to philosophical teachings from the Arthashastra and dharmic traditions, this paper emphasizes the importance of ethical governance in contemporary electoral management. It illustrates how age-old concepts of righteous statecraft remain significant in guiding modern electoral practices with integrity and fairness.

Embedding Indian Knowledge Systems strengthens electoral management by building citizen trust, enhancing institutional credibility, and fostering inclusive development. It portrays elections not just as political events, but as ethical governance grounded in India's civilizational values. The paper contends that district administrations, inspired by IKS, can elevate elections into processes that protect democratic ideals. This approach promotes fairness and inclusiveness in governance. Ultimately, it highlights the integration of tradition and modern democratic practices to sustain the democratic spirit.

प्राचीन काल से ही भारत ज्ञानविज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। वेदउपनिषदआयुर्वेदगणितखगोलशास्त्र तथा दर्शन जैसी समृद्ध ज्ञान-परंपराओं ने न केवल भारतीय सभ्यता को दिशा दीबल्कि विश्व की बौद्धिक चेतना को भी प्रभावित किया। भारतीय ज्ञान-परंपरा में जहाँ पुरुष विद्वानों की भूमिका प्रमुख रूप से चर्चित रही हैवहीं महिलाओं का योगदान अपेक्षाकृत कम रेखांकित  किया गया है। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य प्राचीन काल से लेकर समकालीन युग तक भारतीय महिला वैज्ञानिकों के योगदान की निरंतरतास्वरूप तथा प्रभाव का विश्लेषण करना है। गार्गीमैत्रेयीलोपामुद्रा तथा अपाला जैसी विदुषियों से लेकर आधुनिक काल की अंतरिक्षपरमाणुजैव-प्रौद्योगिकी एवं सूचना विज्ञान की महिला वैज्ञानिकों तक का यह बौद्धिक सफर भारतीय ज्ञान-परंपरा की निरंतरता का सशक्त प्रमाण प्रस्तुत करता है.

भारतीय ज्ञान परंपरा का विशाल और बहुआयामी इतिहास, स्त्री चेतना के स्वरों को एक सरल रैखिक  कथा के रूप में प्रस्तुत करने के लिए बहुत जटिल है। यह एक ऐसा सुगठित स्वर-संगीत है जिसमें वैदिक काल के उन्नत स्वर, उपनिषदों की बौद्धिक गूँज, पौराणिक काल की आक्रोश और करुण ध्वनियाँ, भक्ति काल की क्रांतिकारी तान, और आधुनिक युग की विद्रोही एवं मुक्ति की ललकार सभी सम्मिलित हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा में स्त्री चेतना का सफर न तो पूर्णतः उत्पीड़न का इतिहास है और न ही निर्विवाद सम्मान की गाथा, बल्कि यह सत्ता, व्याख्या, विद्रोह और पुनर्व्याख्या का एक सतत संघर्ष है।

भारतीय ज्ञान परंपरा और सूफी काव्य दोनों ही भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। दोनों के मूल में मानवता, प्रेम, सत्य, नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना का विकास है। प्रमुख सूफी कवियों में अमीर खुसरो, बाबा फरीद, शाह हुसैन, शेखशर्फुद्दीन, बुल्लेशाह, बंदानवाज गेसूदराज, शाह मीरों भी इसी श्रृंखला के व्याख्याता हैं। भारतीय ज्ञान परंपरा और सूफी साहित्य भारतीय संस्कृति की समन्वयवादी भावना के प्रतीक हैं। साथ ही दोनों मानवता, नैतिकता और आध्यात्मिक उत्थान की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

Display Num 
Powered by Phoca Download
Seminars/ Workshops
Opinion Poll
1. भारत में ऑनलाइन शिक्षा क्या पारंपरिक शिक्षा का विकल्प हो सकती है?
 
2. वर्तमान में सम्पन्न हो रहे वेबिनार के बारे आपका अनुभव क्या है?
 
3. उच्च शिक्षा में सुधार हेतु ए.पी.आई.और अन्य संबंधित विषयों के परिवर्तन में क्या जल्दबाजी उचित है?
 
4. भारत में समाज विज्ञान एवम मानविकी की शोध पत्रिकांए शोध के स्तर को बढाने में निम्न सामर्थ्य रखतीं हैं-
 
5. भारतीय विश्वविद्यालयों में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञानं के अधिकांश शोध हैं –
 
6. क्या आप भारतीय विश्वविद्यालयो में हो रहे शोध से संतुष्ट है?